राऊ: ऑनलाइन सट्टा गैंग के 2 और सदस्य गिरफ्तार, ऊषागंज के फ्लैट से पहले 6 हुए थे गिरफ्तार
Rau, Indore | May 28, 2025 इंदौर के संयोगितागंज क्षेत्र के ऊषागंज स्थित फ्लैट में ग्राहकों की आईडी बनाकर ऑनलाइन गेमिंग सट्टा संचालित किया जा रहा था। जिसमें क्राइम ब्रांच द्वारा कार्रवाई करते हुए पूर्व में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जहां से 29 मोबाइल, 01 कंप्यूटर, 02 लैपटॉप, 7 चेकबुक, 04 पासबुक, कई एटीएम कार्ड, नगदी रुपए और ऑनलाइन सट्टे का करोड़ों रुपए का लेखा जोखा जप्त किया था।