हरिद्वार: बहादराबाद में हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, SSP ने अस्पताल पहुंचकर की पूछताछ
बहादराबाद में कोर कॉलेज के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश नितीश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार रात करीब 9 बजे जिला अस्पताल पहुंचकर SSP परमेंद्र डोभाल ने घायल बदमाश से पूछताछ की। SSP ने बताया कि आरोपी यूपी के बुलंदशहर में सन 2022 में डकैती के मामले में जेल जा चुका है और उसने 3 दिन पूर्व रुड़की में खनन कारोबारी पर फायरिंग की थी।