हरिद्वार: देहरादून NH पर ओम पुल के पास तेज रफ्तार कार ने ऑल्टो कार को मारी टक्कर, चालक फरार, एक घायल
बुधवार शाम देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओम पुल के पास ऑल्टो कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे ऑल्टो कार चालक घायल हो गया। मौके से टक्कर मारने वाला कार चालक फरार हो गया। घटना बुधवार शाम साढ़े 7 की है। मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।