उज्जैन ग्रामीण: उज्जैन में छत पर खेल रहीं दो बच्चियां हाईटेंशन लाइन से झुलसीं, बचाने गई सहेली भी घायल
उज्जैन में छत पर खेल रही दो बच्चियों के साथ अचानक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे परिवार को हिला दिया। शुक्रवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे तिरुपति धाम कॉलोनी में 13 वर्षीय आराध्या चौहान और मीनल जैन हादसे का शिकार हो गईं। जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चियां घर की छत पर थीं। इसी दौरान आराध्या हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। उसे बचाने के प्रयास में मीनल भी करंट की चपेट मे