पिथौरागढ़ में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया
पिथौरागढ़ पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक चालक को हिरासत में लिया है। कोतवाली क्षेत्र में सघन चैकिंग के दौरान यह कार्रवाई हुई, जिसमें कुल 51 लोगों के खिलाफ भी चालान किया गया। पुलिस का दावा है कि यह अभियान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार चलाया जा रहा है।