हरनावदाशाहजी कस्बे में देर रात बड़ा हादसा टल गया। लकड़ी से भरे एक ट्रोले में विद्युत केबल उलझ जाने से एक बिजली का पोल टूट गया, वहीं तेज खिंचाव के कारण चार अन्य विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक स्पार्किंग होती रही, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार क्षतिग्