लालगंज: पतुलकी गांव स्थित ओवर ब्रिज के पास से पुलिस ने पाक्सो एक्ट व नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस ने पाक्सो नाबालिक को फुसलाकर भगाने के मामले में एक सप्ताह से भगोड़ा चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे न्यायालय से जेल भेज दिया। विगत 21 अप्रैल को नाबालिग को फुसलाकर आरोपी भगाकर गुजरात लेकर चला गया था। पुलिस का दबाव पड़ने पर आरोपी गुजरात से लाकर लालगंज में किशोरी को छोड़ दिया और खुद म0प्र0 भागने की तैयारी में था कि पकड़ा गया।