लातेहार: राजस्व संग्रहण को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
लातेहार: उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में राजस्व संग्रहण से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में भू-लगान, दाखिल-खारिज, भूमि सीमांकन सहित विभिन्न मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन और निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया