गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे स्टेशन पर RPF ने नो पार्किंग क्षेत्र से 22 अवैध टोटो और ऑटो किए ज़ब्त
गया रेलवे जंक्शन परिसर में नो पार्किंग क्षेत्र से अवैध रूप से खड़े 22 टोटो और ऑटो को RPF की टीम ने जब्त किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने गुरुवार की रात 9 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया।