अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में "नशा मुक्त भारत सप्ताह" का समापन समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रशिक्षकों को शील्ड, मेडल, प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति की शपथ, हस्ताक्षर अभियान तथा चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने नशा मुक्त भारत को जन-आंदोलन बताते हुए युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
@iprdbihar
@msjegoi
@socialwelfarebihar
#nashamuktbharatabhiyaan
#begusarai