टोंक: टोंक के टोडारायसिंह में विशेष कैम्पकोर्ट में 168 राजस्व प्रकरणों का किया गया निस्तारण
Tonk, Tonk | Apr 29, 2026 न्यायालय उपखण्ड अधिकारी टोडारायसिंह में आमजन को सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को विशेष कैम्पकोर्ट का आयोजन किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10 बजे आयोजित कैम्पकोर्ट शुरू हुआ।