🚨 निवार गांव में युवक की मौत के बाद हंगामा, सागर-छतरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम 🚨
छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत निवार गांव में दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में राजपूत समाज के एक युवक की मौत के बाद आक्रोश फैल गया। घटना से नाराज परिजनों और समाज के लोगों ने सागर-छतरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस बल तैनात कर हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है तथा प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी जा रही है।
ग्रामीणों की मांग है कि मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। फिलहाल जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
👉 घटना से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए सच तक छतरपुर के साथ।