घोड़थम्भा (हजारीबाग): मुहर्रम के जुलूस के दौरान चांगोंसिंघा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्टील का ताजिया जुलूस के दौरान गांव के रास्ते से गुजर रहा था, तभी वह 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तुंरत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। जुलूस में शामिल लोगों में डर और अफरातफरी का माहौल बन गया।