कैरो: कैरो प्रखंड में भीषण गर्मी से बढ़ी बिजली कटौती, घंटों बिजली गुल रहने से जनजीवन प्रभावित
कैरो प्रखंड में भीषण गर्मी के बीच बिजली की अनियमित आपूर्ति ने आम लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे से प्रखंड मुख्यालय से लेकर गांवों तक घंटों बिजली कटौती की स्थिति बनी रही, जिससे उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल नजर आए। पंखे, कूलर और पानी के मोटर बंद रहने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।