नदबई: नदबई में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम
नदबई में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक लाभार्थियों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने उद्यमिता, ब्रांडिंग, एआई के उपयोग, सरकारी योजनाओं, वित्तीय साक्षरता, डिजिटल भुगतान और क्यूआर कोड जैसी आधुनिक सुविधाओं की जानकारी दी।