बहराइच: गायघाट इलाके में बच्ची खौलती चाय से झुलसी, इलाज जारी है
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के गायघाट में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। तन्नु खौलती चाय से झुलस गई। परिजनों ने बताया कि तन्नु खेलते-खेलते खौलती चाय के बर्तन के पास पहुंच गई। जिससे चाय उसके ऊपर गिर गई। आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज बहराइच के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज जारी है।