बहराइच: जालिम नगर चौराहे के पास लघुशंका कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, युवक की हुई मौत
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जालिम नगर चौराहे के पास लघुशंका कर रहे युवक को वाहन ने रौंद दिया था। इस हादसे में युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।