मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से पत्र जारी करते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय में न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय पर फौजदारी पत्रावलियों के श्रवण के क्षेत्राधिकार के संबंध में बदलाव किया गया है। इस दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट अपर सिविल जज कोर्ट नंबर दो/जेएम2 के न्यायालय पर लंबित पत्रावलियों को अलग-अलग न्यायालय पर सुनवाई के लिए अंतरित किया गया है।