बहराइच: शेखपुरवा गांव में बंदर ने बुजुर्ग पर किया हमला, काटा कान
बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र के शेखपुरवा गांव में एक बुजुर्ग पर बंदर ने हमला कर दिया। जिसमें उनका कान काटकर अलग कर दिया गया। बुजुर्ग सादिक अली को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सादिक अली अपने घर की छत पर धूप में बैठे थे। तभी एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। जिसका इलाज जारी है।