बहराइच: कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरनास्थल पर सवर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी के खिलाफ नारेबाज़ी कर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना स्थल पहुंचे सवर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी बिल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया इस दौरान यूजीसी बिल को वापस लेने की मांग की गई। इसमे परशुराम सेवा सहित अलग-अलग संगठनों के लोगों ने प्रतिभाग किया। भारी संख्या मे सवर्ण समाज के लोगों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की साथ ही जिला प्रशासन को तीन सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया है।