दादरी: सेक्टर-62 से पुलिस ने सुनी पड़ी इमारतों में चोरी करने वाले 6 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए सूनी पड़ी इमारतों में चोरी करने वाले 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में चोरी का सामान व स्कूटी भी बरामद कर ली है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से साबिर, अनीश, अनमोल, राहुल, पिंटू व लोकेश के रूप में हुई है। अभियुक्तों को न्यायालय के आदेश पर आज जेल भेजा जा रहा है।