बास्तानार: बास्तानार में चलती कार में लगी आग, एनएमडीसी कर्मचारी बाल-बाल बचे
बस्तर जिले में जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे पर बास्तानार के पास रविवार को दोपहर 1 बजे एक चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना में कार सवार चालक और एक अन्य युवक समय रहते वाहन से बाहर निकल गए, जिससे दोनों की जान बाल-बाल बच गई। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार कार बचेली की बताई जा रही है।