मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का स्नेहभरा पत्र पाकर भावुक हुईं ग्राम सेम्हराडीह की श्रीमती रानिया ध्रुव।
उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं निरंतर आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। महंगाई के इस दौर में महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके और उनके परिवार के जीवन में संबल बन रही है।
मुख्यमंत्री जी के इस आत्मीय पत्र ने उनके मन में कृतज्ञता और विश्वास की भावना को और मजबूत किया। उनके शब्दों में झलक रही खुशी इस बात का प्रमाण है कि जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं के जीवन में खुशहाली और आत्मविश्वास की नई रोशनी ला रही हैं।
सशक्त होती नारी, समृद्ध होता परिवार।
#महतारीवंदनयोजना #सुशासन #विष्णुभैया #Gariyaband