सादाबाद: थरोरा में मृत महिला की जलती चिता को फायर कर्मियों ने बुझाया, पुलिस ने अवशेष पोस्टमार्टम के लिए भेजे
फायर ब्रिगेड की गाड़ी सहपऊ थाना क्षेत्र के थरौरा में एक मृतक महिला निर्मला की जलती चिता को बुझाने पहुंच गई। महिला की मौत के बाद ससुरालवालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। फायर कर्मियों ने पानी की बौछार डालकर जलती चिता को बुझाया। इसके बाद महिला की बॉडी के जले हुए अवशेषों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पिता ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।