लोहरदगा: तिगरा लालपुर में आंगन में कपड़ा धो रही महिला को सांप ने काटा, समय पर इलाज से बची जान
लोहरदगा जिले के तिगरा लालपुर गांव में बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे 31 वर्षीय प्रमिला उरांव अपने घर के आंगन में कपड़ा धो रही थीं। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत उन्हें लोहरदगा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निगरानी में भर्ती कर लिया।