सिद्धमुख: हमीरवास थाने पर प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार आरोपी जमानत पर रिहा, 11 जनों को किया था गिरफ्तार
Sidhmukh, Churu | Sep 10, 2026 कानावासी से लापता युवती मामले में हमीरवास पुलिस थाने के घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज प्रकरण में गिरफ्तार सभी आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस दौरान अखिल भारतीय किसान सभा के सोनू जिलोवा, नरेंद्र ढाका के हाथों पर घेराव के दौरान लगी चोट के कारण पट्टियां बंधी नजर आईं। मामले में सिद्धमुख sho धर्मेंद्र सिंह जांच के रहे है।