पोहरी: पोहरी नगर परिषद में जनगणना कार्य को सबसे पहले पूरा करने वाले प्रगणकों को सीएमओ ने किया सम्मानित
नगर परिषद पोहरी चार्ज जनगणना अन्तर्गत सुपरवाइजर सर्किल नंबर,005 के सुपरवाइजर अमर सिंह कुशवाह की HLB No 19 के प्रगणक रमाकांत भार्गव एवं 30 के राजकुमार जाटव एवं सुपरवाइजर सर्किल नंबर 02 की HLB No 12 के प्रगणक श्री दामोदर लक्ष्कार को मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य सबसे पहले पूर्ण करने पर CMO सौरभ गौड़ द्वारा बुधवार शाम 4 बजे माला पहनाकर सम्मानित किया।