सवाई माधोपुर: शहर के खंडार रोड स्थित भौमिया जी की टेक पर हुआ सड़क हादसा, 1 युवक की मौत व एक अन्य युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
सवाई माधोपुर के खंडार रोड स्थित भौमिया जी की टेक पर गुरुवार शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक सोनू रैबारी पुत्र रतन रैबारी की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक रामू पुत्र खेमचंद रैबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यहां पहुंचकर एम्बुलेंस की सहायता से मृतक वह घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।