उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा सामान्य चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। नैनीताल जिले को 1000 कंट्रोल यूनिट और 700 वीवीपैट मशीनें प्राप्त हुई हैं। सभी मशीनों को जीपीएस ट्रैकिंग के माध्यम से सुरक्षित रूप से हल्द्वानी स्थित ईवीएम वेयरहाउस पहुंचाया गया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मशीनों को स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा गया और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार उनका सत्यापन भी पूरा किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता, सुरक्षा और निष्पक्षता के साथ संपन्न की जा रही है।
#Uttarakhand #Nainital #Haldwani #AssemblyElection2027 #Election2027 #EVM #VVPAT #ElectionCommission #BreakingNews #HindiNews #ElectionUpdate #Democracy #Voting #HaldwaniExpressNews #UttarakhandNews #NewsReel #LatestNews #IndiaNews #ViralNews #Reels