पटना ग्रामीण: भाजपा प्रदेश कार्यालय, पटना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई
गुरुवार की सुबह 11 बजे राजधानी पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और सांसद संजय जायसवाल ने पंडित उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।