कोरांव: कोरांव में स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर विधायक राजमणि कोल ने कहा- अभिभावक अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें
कोरांव बाजार में मंगलवार को 'स्कूल चलो अभियान' के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चली इस रैली को कोरांव विधायक राजमणि कोल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक राजमणि कोल ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों में कराएं और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें।