रामपुर मनिहारन: कोतवाली पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, परिवार न्यायालय से जारी हुए थे वारंट
थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने परिवार न्यायालय से जारी वारंट में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव मुण्डीखेड़ी निवासी सोनू खन्ना पुत्र पलटूराम के खिलाफ सीआरपीसी के तहत अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय सहारनपुर से वारंट जारी था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।