झांसी: झांसी में 12वीं की छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला, पिता बोले- मोबाइल न मिलने से गुस्सा थी, इसलिए फांसी लगाई
Jhansi, Jhansi | Nov 15, 2026 झांसी में 12वीं क्लास की एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। वह स्कूल जाने से पहले मोबाइल मांग रही थी, लेकिन पिता ने मना कर दिया। इससे छात्रा नाराज हो गई और स्कूल नहीं गई। वह कमरे में जाकर लेट गई और कुछ देर बाद ही उसने फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रविवार की दोपहर 4 बजे पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला बबीना कस्बे का है।