तरबगंज: शाहजहांपुर निवासी युवक ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का लगाया आरोप
शाहजहांपुर निवासी मेराज ने थाने में तहरीर देकर कहा कि मंगलवार की शाम करीब 4 बजे उसके रिश्तेदार नईमउल्ला उसके घर आए थे। बातचीत के दौरान आपस में विवाद हो गया। इतने में गाँव के ही विपक्षी लोग आए और गाली गलौज देते हुए मेरे व परिजनों के साथ मारपीट की।