संग्रामपुर: छड़ लदा ट्रेलर घाटी में पलटा, आग लगने से अफरा-तफरी मची और मुंगेर-संग्रामपुर के दो लोग घायल
कोडरमा: कोडरमा थाना क्षेत्र के घाटी स्थित बंदरचुवां के समीप शुक्रवार को छड़ लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रेलर के अगले हिस्से में आग लग गई। दुर्घटना में बिहार के मुंगेर निवासी विक्रम कुमार (24) और संग्रामपुर निवासी सोनू कुमार (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज सदर अस्पताल कोडरमा में चल रहा है। जानकारी के अनुसार,