#अलीगढ़ में जनगणना-2027 को लेकर डीएम अविनाश कुमार की अपील, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक घर बैठे करें स्व-गणना, हर नागरिक की भागीदारी जरूरी,अलीगढ़। जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनपदवासियों से बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। नागरिक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना के बाद प्राप्त पहचान संख्या सुरक्षित रखनी होगी। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन एवं जनसंख्या गणना करेंगे। डीएम ने सभी नागरिकों से सही जानकारी देकर सहयोग करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।
#Aligarh #Census2027 #DMAligarh #AvinashKumar #AligarhDailyNews
Koil, Aligarh | Nov 15, 2026