जतारा: जतारा थाने में पेट्रोल डालकर हंगामा: किसी के कहने पर आया था—तो फिर वह शख्स कौन? सबसे बड़ा सवाल बरकरार
जतारा थाने में पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास करने और हंगामा करने वाले व्यक्ति के मामले में नया मोड़ सामने आया है। संबंधित व्यक्ति ने बयान में कहा कि उसने यह कदम किसी के कहने पर उठाया था और उसके साथ किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई। मामले में पुलिस का बयान भी सामने आया है।