राजगढ़: ADJ कोर्ट-2 राजगढ़ ने 10 साल पुराने डोडा पोस्त तस्करी में दो आरोपियों को दोषसिद्ध कर सुनाया 10-10 साल का कठोर कारावास
Rajgarh, Churu | Oct 1, 2026 करीब 10 वर्ष पुराने अवैध डोडा पोस्त छिलका तस्करी के मामले में अपर जिला एवं सेशन न्यायालय क्रम संख्या-2,राजगढ़ ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए दो आरोपियो को 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है,जबकि मामले में एक अन्य आरोपी को न्यायालय ने मफरूर घोषित किया है।प्रकरण में 5 मई 2016 को तत्कालीन उपनिरीक्षक गोपीराम ने कार से 52kg डोडा पोस्त जब्त किया था।