डौण्डी: बालोद जिला प्रशासन की सतर्कता से एक बाल विवाह को समय रहते रोका गया
Dondi, Balod | Apr 22, 2026 विकासखंड के ग्राम भर्रीटोला निवासी युवक योगेन्द्र धनकर का विवाह 21 अप्रैल को राजनांदगांव जिले के ग्राम साल्हेटोला में संपन्न हुआ था, लेकिन स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार युवक की उम्र 21 वर्ष से कम पाई गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुँची और वर-वधु तथा परिजनों को समझाइश देकर विवाह को आगे बढ़ाने से रोका गया।