कोंडागांव: नारंगी नदी में मिले अज्ञात शव की कोंडागांव पुलिस ने की शिनाख्त, 19 जुलाई से मारागांव से था लापता
28 जुलाई को मिली जानकारी अनुसार कल शाम नारंगी नदी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पाई गई थी। जिसकी पहचान की पुष्टि कर ली गई है। मृतक की पहचान पुनीतदास मानिकपुरी पिता धनाजीदास मानिकपुरी उम्र 26 वर्ष निवासी मारागांव थाना माकड़ी के रूप में की गई है। पुनीतदास शारीरिक रूप से दिव्यांग था जो 19 जुलाई से अपने घर से लापता था जिसका शव कल शाम नारंगी नदी में मिला था।