गया टाउन सीडी ब्लॉक: ढाढर सिंचाई परियोजना नहर में पानी की उपलब्धता को लेकर संघर्ष समिति का 11 अप्रैल को फतेहपुर में महा धरना
62 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भी ढाढर सिचाई परियोजना नहर में सालों भर पानी की उपलब्धता को लेकर संघर्ष समिति का 11अप्रैल 2026 को महाधरना जिले के फतेहपुर में किया जाएगा। ज्यादा ज्यादा से लोगों को शांति पूर्ण महा धरना में शामिल होने की अपील आज दिनांक 7 अप्रैल मंगलवार की दोपहर 1 बजे कांग्रेस नेता विजय मिट्ठू ने गया जी शहर स्थित अपने आवास से वीडियो बयान दी है।