महावीर चौक चास में 'द स्वाद – ए किचेनेट बाय शानू' का शुभारंभ
👇👇👇👇👇
चास के महावीर चौक स्थित 'द स्वाद – A Kitchenette by Shanu' का शनिवार को शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन शानू की माता अपरना खमारू व पिता मोंटू खमारू ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर गुलजार, सीमा, रोहित, परिवार के सदस्य, मित्र व शुभचिंतकों की उपस्थिति रही। संचालक शानू ने बताया कि यहां ग्राहकों के लिए वेज स्टार्टर्स, चाउमीन, फ्राइड राइस, पास्ता, रोल्स, बर्गर व विभिन्न कॉम्बो मील उपलब्ध रहेंगे। साथ ही स्वाद व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
Chas, Bokaro | Aug 1, 2026