भभुआ: एकता चौक पर बेटी की शादी की खरीदारी करने आए व्यक्ति की संदिग्ध हालत में हुई मौत
Bhabua, Kaimur | Apr 18, 2026 भभुआ एकता चौक पर बेटी की शादी का खरीदारी करने आए व्यक्ति की संदिग्ध की हालत में मौत हो गई। घटना शनिवार 1 बजे की बताई जाती है। मृतक व्यक्ति की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के महेसुआं गांव निवासी हरिवंश बिंद के 40 वर्षीय पुत्र डब्लु बिंद बताया जाता है। उसके बाद सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने बताया कि बाजार करने के लिए आए थे।