सोहागपुर: शोभापुर में कार पेड़ से टकराई, पति-पत्नी घायल; 1 साल का बच्चा सुरक्षित बचा
सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शोभापुर में पंडित जी ढाबे के पास सोमवार सुबह सवा 8 बजे के लगभग एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद करीब 1 साल का बच्चा सुरक्षित है। हादसे के बाद घायल महिला की गोद में बच्चा रोता हुआ दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 के पायलट मनमोहन गुर्जर और