रायडीह: संदिग्ध परिस्थिति में मजदूर की मौत, ठेकेदार अस्पताल से फरार
Raidih, Gumla | May 15, 2026 रायडीह प्रखंड क्षेत्र में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मृतक की पहचान बबलू कुजुर (21 वर्ष), पिता राकेश कुजूर, निवासी लोदाम, छत्तीसगढ़ के रूप में की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बबलू कुजुर रायडीह प्रखंड क्षेत्र के क्रेशर माइंस में मजदूरी का काम करता था।