नर्मदापुरम: जिला न्यायालय में आयुष विभाग का स्वास्थ्य शिविर, 168 लोगों की हुई जांच
जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। उच्च न्यायालय जबलपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित शिविर का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृप्ति शर्मा ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में 168 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।