भादरा: रामगढ़ निवासी युवक अवैध देशी शराब छोड़कर फरार, 48 पव्वे किए गए जब्त
भादरा 27 जुलाई। गोगामेड़ी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान रविवार रात सवा 8 बजे कार्रवाई करते हुए 48 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस को देखकर रामगढ़ निवासी युवक रविकुमार आरोपित शराब से भरा कट्टा मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।