धनौरा: मेंटेनेंस कार्य के चलते दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद, भीषण गर्मी में लोग रहे परेशान
गजरौला फाजलपुर बिजलीघर के उपकेंद्र पर मंगलवार को मेंटेनेंस कार्य के चलते करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। दोपहर करीब दो बजे भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से घरों और दुकानों में लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। बताया गया कि फाजलपुर बिजलीघर के उपकेंद्र पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य।