बेगूसराय: DM ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी का निरीक्षण किया, कई निर्देश दिए
जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी का औचक निरीक्षण मंगलवार की दोपहर 03:00 बजे किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई की स्थिति एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं का गहन जायजा लिया.