छतरपुर: चंदला थाना परिसर में युवक की जहर खाने से मौत, एसपी ने थाना प्रभारी संदीप दीक्षित को किया निलंबित
चंदला थाना परिसर में युवक रामविशाल अहिरवार ने जहर खा लिया,इसके बाद जिला अस्पताल युवक को लाया गया था,जहां डॉक्टर के द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में एसपी अगम जैन भी जिला अस्पताल पहुंचे जहां चंदला थाना प्रभारी संदीप दीक्षित को निलंबित कर दिया गया है। वहीं इस मामले पर उन्होंने आज 10 अप्रैल शाम 5:00 बजे जानकारी दी है।